विकास की रफ्तार को देख कर 2024 में होने वाले चुनाव में भाजपा को वोट दे,आफाक आलम उर्फ सैफ खां

विकास की रफ्तार को देख कर 2024 में होने वाले चुनाव में भाजपा को वोट दे,आफाक आलम उर्फ सैफ खा

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर शिक्षा अति आवश्यक है शिक्षा से स्वयं के साथ – साथ देश व प्रदेश का विकास होता है । जब आप शिक्षित होंगे तभी वोट के महत्व को अच्छे से समझेंगे । ये बाते बृहस्पतिवार को पनियरा इण्टरमीडिएट कालेज मन्नान खां विद्यालय में नमो नव मतदाता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने कही ।
उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में अमीर हो या गरीब सभी को बराबर का अधिकार मिला है । एक ही वोट गरीब भी देता है और अमीर भी । जिस युवा की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है वह अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जोड़वाये । कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन को सभी लोगो को लाइव दिखाया गया जिसका लक्ष्य यही है कि आप सब जागरूक बने , अपने कर्तव्यों व अधिकारों को समझे और उसका प्रयोग करें । उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को लेकर चलती है और सभी की चिंता करती है । सरकार तो इसके पूर्व में भी अन्य दलों की रहती थी लेकिन तब भेदभाव किया जाता है वर्तमान में कोई भेदभाव नही बल्कि सभी का साथ सभी का विकास की तर्ज पर विकास हो रहा है। कार्यक्रम में 200 सौ पूर्व छात्र / छात्राओ को मेडल देकर सम्मानित करते हुए विद्यालय की ओर से सैकड़ो जरूरतमन्दों को कम्बल भी वितरित किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि व नगर पंचायत पनियरा के चेयरमैन उमेश चन्द्र जायसवाल ने कहा कि सभी धर्मों के लोगो की सुरक्षा की गारंटी भाजपा लेती है। वर्तमान सरकार में जितनी भी योजनाएं चलती है वह योजना सीमित लोगो के लिए नही बल्कि सभी पात्र लोगो के लिए संचालित की जाती है और पत्र लोगो को लोगो को बिना किसी भेद भाव के लाभ दिया जाता है । कार्यक्रम को विद्यालय के प्रबन्धक आफाक आलम उर्फ सैफ खा ने कहा कि विकास की रफ्तार को देख कर 2024 में होने वाले चुनाव में भाजपा को वो करें महराजगंज के सांसद व वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाया जाए ताकि महराजगंज में विकास की गति और तेज हो जाये । कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोगो मे राजेश उर्फ बबलू यादव , रामनरेश निराला , जगदीश यादव , आकर्ष श्रीवास्तव , जय प्रकाश जायसवाल , सभासद संजय निषाद , रूपेश शर्मा , महताब खां , रमजान अंसारी , ईशा अंसारी , चन्दू प्रजापति , सरफराज उर्फ लल्लू खां , महेन्द्र सिंह , अखिलेश जायसवाल , कासिफ वारसी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य आफताब आलम खां ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *