निचलौल-ढेसों बहुहार मार्ग जलमग्न, गड्ढों में फंस रहे वाहन,राहगीर परेशान
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर सिसवा विधानसभा क्षेत्र के निचलौल-ढेसों बहुहार मार्ग की हालत बेहद खराब है। जंगल से गुजरने वाली इस सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और बारिश का पानी भर जाने से मार्ग जलमग्न हो गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे बाइक सवार और छोटे वाहन रोज लड़खड़ा कर गिर रहे हैं। स्कूल, अस्पताल और बाजार जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। कई बार शिकायत के बाद भी लोक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत नहीं कराई गई।ग्रामीणों ने विधायक सिसवा और PWD अधिकारियों से मांग की है कि मानसून से पहले इस मार्ग की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाए, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
