नगर पंचायत पनियरा वार्ड 5 कबीरनगर मे जलजमाव से सड़क धंसी,राहगीर गड्ढों में गिरकर घायल
महराजगंज :- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर 5 कबीरनगर स्थित कब्रिस्तान से बाबू गुलाब सिंह स्कूल होते हुए नहर तक जाने वाला मुख्य रास्ता जलनिकासी न होने के कारण पूरी तरह जर्जर हो गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली और नाले बंद होने से जगह-जगह पानी भर गया है। भरे पानी में सड़क टूट-फूट कर गड्ढों में तब्दील हो गई है। ऊपर से पानी होने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते और राहगीर लड़खड़ाकर गिरकर घायल हो रहे हैं।इस मार्ग से स्कूली बच्चे, मरीज और कब्रिस्तान आने-जाने वाले लोग रोज गुजरते हैं। बारिश के बाद स्थिति और बदतर हो गई है। कई बार शिकायत के बाद भी नगर पंचायत द्वारा सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई।वार्डवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से मांग की है कि तत्काल जलनिकासी कराकर सड़क की मरम्मत कराई जाए, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है।


