ग्राम पंचायत कमासिन खुर्द में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर हुआ कार्यक्र
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बड़ी खबर विकास खण्ड पनियरा के ग्राम पंचायत कमासिन खुर्द में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही कार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय के बच्चो द्वारा सरस्वती वंदना से सुरु किया गया फिर उसके बाद आए हुए अतिथियो के स्वागत में विद्यालय के बच्चो द्वारा स्वागत गीत गाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि हर वर्ग के लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सबको मिल रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरगामी सोच और उनके द्वारा संचालित योजनाओं से देश का चौमुखी विकास हो रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार फिर सत्ता में आएगी और भारत को विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा करेगी। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल ने कहा कि आजादी के बाद देश को ऐसा पहला प्रधानमंत्री मिला है, जिसने वैश्विक स्तर पर भारत को ऊंचाई दी है। मोदी सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं, उसकी निगरानी करते हुए उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है। वही इस दौरान बीजेपी के जिला महामंत्री राजेश यादव उर्फ बबलू यादव, ग्राम प्रधान पन्नेलाल यादव, अंगद गुप्ता,अरविंद सिंह मुन्ना तिवारी महेंद्र सिंह उर्फ मोनू सिंह इबरार अंसारी सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।


