Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरैन बसेरा पनियरा में सुविधाओं का अभाव,भटक रहे जरूरतमंद

रैन बसेरा पनियरा में सुविधाओं का अभाव,भटक रहे जरूरतमंद

रैन बसेरा पनियरा में सुविधाओं का अभाव,भटक रहे जरूरतमं

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर
नगर पंचायत पनियरा का रैन बसेरा का हाल भी बेहाल है। बसडिला में वित्तीय वर्ष 2013-14 सांसद निधि योजना से बनाए गए यात्री विश्रामालय को रैन बसेरा बनाया गया है। इसमें छह तख्त पर बिस्तर लगाया गया है। यहां अब तक रुकने वालों की संख्या 13 है। इसके सामने हैंडपंप का फर्श तक नहीं बना है, जिससे काई जमी हुई है। ठहरने वाले लोगों को इसी हैंडपंप का प्रयोग करना पड़ता है। बगल में स्थित शौचालय भी बदहाल है। दीवारों पर कई जमी है। नालियां टूटने लगी हैं। इन असुविधाओं के बीच लोगों को ठहरना पड़ता है।
अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा कहना है कि अगर कहीं खामियां हैं तो उसे ठीक कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे