Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिताबों की खरीद पर स्कूल संचालकों को 60% तक कमीशन, लुट रहे...

किताबों की खरीद पर स्कूल संचालकों को 60% तक कमीशन, लुट रहे अभिभावक,प्रशासन मौन

किताबों की खरीद पर स्कूल संचालकों को 60% तक कमीशन, लुट रहे अभिभावक, प्रशासन मौन

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर एनसीईआरटी और सीबीएसई पाठ्यक्रम का नया सत्र शुरू हो गया है। इसके साथ ही बच्चों के अभिभावकों पर मुंह मांगे दाम पर किताब खरीददारी का दबाव पड़ा हुआ है। शहर में डेढ़ सौ से अधिक थोक और खुदरा किताब दुकान संचालित है। वही प्राइवेट स्कूलों के द्वारा चयनित किताब दुकानों से किताब खरीददारी का अभिभावकों को निर्देश दिया जाता है। जहां कम से कम 3000 से लेकर 8000 तक अभिभावकों को किताब खरीददारी में रुपण खर्च होते हैं । इतना ही नहीं कई स्कूल के बच्चों को पूरी कीमत पर खुद ही किताब उपलब्ध करा रहे हैं।वहीं किताब दुकानदार एक रुपए की छूट दिए बिना हस्तलिखित कच्चा बिल ग्राहकों को थमा दे रहे हैं। जबकि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार खरीदारी के बाद ग्राहकों को जीएसटी बिल देना अनिवार्य है। अगर किसी ग्राहक द्वारा जीएसटी बिल की मांग कर दी गई तो उन्हें किताब तक नहीं मिलती है। कुल मिलककर प्राइवेट स्कूल संचालक अभिभावकों का शिक्षा के नाम पर पूरी तरह दोहन कर रहे है। मजे की बात यह है कि इसमें विभाग के अधिकारी भी रुचि नहीं ले रहे हैं । इस कारण किताब दुकानदारों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे