शिक्षा विभाग की सुस्ती से दुकानदारों का मनोबल बढ़ा
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर शहर में ही डेढ़ सौ से अधिक किताब दुकानों के थोक और खुदरा विक्रेता निबंधित हैं लेकिन कोई भी दुकानदार ग्राहकों को पक्का बिल भी नहीं दे रहे हैं जबकि बिलिंग के आधार पर ही सरकारी खजाने में टैक्स जमा होता है। व्यापारी द्वारा टैक्स चोरी करने के लिए बिल नहीं काटा जा रहा है। आयकर और वाणिज्य कर विभाग द्वारा पहले समय-समय पर अभियान चलाकर टैक्स चोरी करने वाले पर कार्रवाई की जाती थी, लेकिन जीएसटी लागू होने के बाद कारोबारियों के यहां विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे इन लोगों का मनोबल और ऊंचा हो गया अभिभावकों का कहना है कि प्राइवेट स्कूल से जुड़े सभी किताब दुकानदारों का आयकर विभाग के द्वारा छापेमारी की जरूरत है।


