पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की मौत

पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की मौत

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा क्षेत्र के करमहिया तिराहे पर शुक्रवार की सुबह ट्रक और पिकअप के बीच हुई टक्कर में बगल से गुजर रहे साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय गुलाब के रूप में हुई, जो डिंगरी टोला भलुआने से साइकिल पर एक बोरी खाद लादकर घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रक और पिकअप वैन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना सुबह करीब दस बजे की है। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह साइकिल पर खाद लादकर करमहिया तिराहा पर पहुंचेकि तभी उनके पास से गुजर रहे ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना में किसान पिकअप के नीचे दब गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के स्थानीय लोगों भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोग ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। थोड़ी देर में सीओ सदर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पिकअप चालक सहित दो घायलों को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *