Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरोटरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया को भेंट की ट्री-गार्ड

रोटरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया को भेंट की ट्री-गार्ड

रोटरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया को भेंट की ट्री-गार्ड

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर! पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के क्रम में पौधों के सुरक्षा एवं बचाव हेतु अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में लगे पौधों के सुरक्षा के मद्देनजर ट्री-गार्ड भेंट की गई। जिससे यहां लगे पौधे बिना रुकावट पल्लवित एवं पोषित हो सके। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के अधीक्षक डॉ मार्कंडेय चतुर्वेदी ने रोटरी के इस पुनीत कार्य हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा हर क्षेत्र में जो भी विविध सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं वे सराहनीय एवं अनुकरणीय है।
रोटरी के सचिव वाहिद अली ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण के साथ ही साथ ट्री-गार्ड लगाना आवश्यक है, क्योंकि की पौधों की सुरक्षा ट्री-गार्ड के बिना अधूरी रहती है।
इस अवसर पर चिकित्साधिकारी आशुतोष पाण्डेय, रोटरी के उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, सह-सचिव दिनेश यादव, गौरव मद्धेशिया के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे!

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे