Friday, June 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रधान के भतीजे पर फायर, मिस हो गई गोली

प्रधान के भतीजे पर फायर, मिस हो गई गोली

प्रधान के भतीजे पर फायर, मिस हो गई गोली

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अनन्तपुर मोथहीं के प्रधान प्रतिनिधि रामकरन यादव ने अपने उपर ग्राम सभा के एक ब्यक्ति द्वारा देशी कट्टे से जान लेवा हमला करने का आरोप लगाया है। प्रधान प्रतिनिधि रामकरन यादव ने प्रार्थना पत्र देकर अपने जान माल की हिफाजत की गुहार लगाई है । प्रार्थना पत्र मे श्री यादव ने लिखा है कि वह शाम करीब छः बजे ग्राम सभा के एक टोले से पौधा रोपण करा कर अपनी स्पलेंडर बाइक पर एक आदमी को पिछे बैठा कर घर आ रहे थे । कि पुर्व प्रधान रामानंद मौर्य के घर के पीछे सडक पर उन्हीं के गांव का एक ब्यक्ति कट्टे से फायर कर जान मारने की कोशिश की है । गनीमत रहा की कट्टा मिस कर गया । और आरोपी फरार हो गया । इसकी सूचना उन्होंने पनियरा पुलिस को दिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच पडताल मे लग गयी । थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि गोली नहीं चली है आपसी रंजिश का मामला है । वैसे इसकी जांच पडताल की जा रही है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे