प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में अभी भी चल रहे कई अवैध अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पनियरा नगर पंचायत में कई अवैध हॉस्पिटल अल्ट्रासाउंड सेंटर, पैथोलॉजी सेंटर और मुजरी चौराहे से लेकर पट्टे चौराहे तक मेडिकल स्टोर संचालित हैं जिन पर विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही है ! ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद इन अवैध संचालकों का जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से अच्छी पकड़ के चलते इन पर कार्यवाही नहीं हो रही है ! और जब कभी बड़ी घटनाएं हो जाती हैं उस समय खाना पूर्ति करते हुए मामले को ठण्डे बस्ते में डाल दिया जाता है! फिर जस का तस अवैध कार्य शुरू हो जाता है !एक तरफ केंद्र और प्रदेश की सरकारें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नित नई नई स्कीम के साथ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दे रही हैं वही स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का नतीजा है कि आम जनता को अवैध स्वास्थ्य कारोबारी ठगने का काम बेरोकटोक किया जा रहा है !


