Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपनियरा क्षेत्र मे प्रिंट से अधिक मूल्य पर दुकानदार बेच रहे कोल्ड...

पनियरा क्षेत्र मे प्रिंट से अधिक मूल्य पर दुकानदार बेच रहे कोल्ड ड्रिंक

प्रिंट से अधिक मूल्य पर दुकानदार बेच रहे कोल्ड ड्रिंक

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा क्षेत्र में इन दिनों बढ़ती गर्मी का फायदा कोल्ड ड्रिंक बेचने वाले लगभग सभी छोटे बड़े दुकानदार जमकर फायदा उठा रहे हैं। बताते चलें कि उपरोक्त पनियरा क्षेत्र के बभनौली बुजुर्ग इलाहाबाद चौराहा चोरी चौराहा मुजूरी चौराहा बभनौली चौराहा मिठौरा चौराहा हरपुर चौराहा परतावल चौराहासहित अन्य चौराहों पर बिना किसी डर भय के प्रिन्ट रेट से अधिक के मूल्य पर दुकानदार कोल्ड ड्रिंक बेच रहे है।बताते चलें कि पनियरा क्षेत्र के दुकानदार 2 लीटर कोल्ड ड्रिंक का प्रिंट रेट 90 से 100 जिसकी बिक्री 110 से 120 वहीं सवा लीटर का 50 रुपए प्रिंट बिक्री 70 रुपए वही 7.50 एमएल प्रिंट रेट 40 बिक्री 50 रुपये लगभग सभी कोल्ड ड्रिंक्स में 10 से 15 रूपए अधिक मूल्य लेकर दुकानदार बेच रहे हैं। ग्राहक रमेश कुमार सिंह, अंकित बाबू,सनोज विश्वकर्मा,प्रदीप जयसवाल,करीम भाई, जयकिशन भाई, रामसमुझ यादव, विपिन प्रजापति,रमजान अंसारी आदि लोगो ने बताया कि मूल्य का विरोध करने पर दुकानदार कोल्ड ड्रिंक को ठंडा करने का एक्स्ट्रा चार्ज बताते हैं। नहीं देने पर वाद विवाद करने पर भी उतारु हो जाते हैं। इस सन्दर्भ फूड इंस्पेक्टर अंकित सिंह ने बताया कि कोल्डड्रिंक में प्रिंट रेट से अधिक मूल्य लेने की सूचनाएं आ रही है। जल्द ही टीम गठित कर छापेमारी कर कार्रवाई किया जायेगा ।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे