पिपराइच से 60 वर्षीय बुजुर्ग लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

पिपराइच से 60 वर्षीय बुजुर्ग लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

गोरखपुर:-यूपी के गोरखपुर जिले से बडी खबर पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल औराही स्थित श्यामा टोला से 60 वर्षीय बुजुर्ग राम नगीना राजभर पिछले तीन दिनों से लापता हैं। उनके लापता होने से परिजन परेशान हैं। परिजनों ने थाना पिपराइच में तहरीर देकर बुजुर्ग की तलाश कराने की गुहार लगाई है।परिजनों के अनुसार, राम नगीना राजभर पुत्र राम नगीना राजभर (लगभग 60 वर्ष) मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ हैं और उनका इलाज चल रहा था। वह 13 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे साइकिल से अपनी बहन धनावता के घर, मौजा गोरखपुर बिछिया जाने के लिए निकले थे। इसके बाद वह न तो अपनी बहन के घर पहुंचे और न ही वापस घर लौटे।परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों तथा संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 15 सितंबर को थाना पिपराइच में गुमशुदगी की तहरीर दी गई।लापता बुजुर्ग का रंग सांवला, चेहरा हल्का लंबा, शरीर पतला और कद करीब 5 फीट 4 इंच है। उन्होंने नीले व सफेद रंग की शर्ट, काला पैंट और पैरों में चप्पल पहन रखी थी। वह साइकिल लेकर घर से निकले थे।परिजनों ने आमजन से अपील की है कि राम नगीना राजभर के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 6302747205 पर तत्काल सूचना दें अथवा नजदीकी थाने को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *