Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रधान के मिलीभगत से पनियरा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय भवन में रखा...

प्रधान के मिलीभगत से पनियरा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय भवन में रखा गया है भूसा

पनियरा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय भवन में रखा गया है भूसा

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद मे विकास खण्ड पनियरा के ग्राम रजौड़ा कला खास टोले पर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष में भूसा रखा गया है. रविवार को गाँव के ही एक व्यक्ति ने विडिओ बनाकर शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में एक महिला परिषदीय विद्यालय में रखे भूसे को एक बोरी में भरती नजर आ रही है. सरकारी विद्यालय में भूसा रखने के वायरल वीडियो से बेसिक शिक्षा विभाग लापरवाही साफ नजर आ रही है.इससे साफ लग रहा है कि बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी /कर्मचारी समय -समय पर विद्यालयों का निरीक्षण नहीं करते हैँ. तभी तो विद्यालय की छुट्टी के समय अतिरिक्त कक्ष की साफ सफाई कराने के बजाय उसमें भूसा रखा जा रहा है.बेसिक शिक्षा विभाग की इससे किरकिरी तो हो ही रही है सरकार के बेसिक शिक्षा विभाग को सुधारने के दावे को भी खोखला कर रहा है वायरल वीडियो. इस वीडियो को जब खण्ड शिक्षा अधिकारी पनियरा को भेजकर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया तो उन्होंने ये कहकर अपना पीछा छुड़ा लिया कि मामले की जाँच कर कार्यवाही की जाएगी.अब सभी की निगाहेँ खण्ड शिक्षा अधिकारी की जाँच व उनके द्वारा की जाने वाली कार्यवाही पर टिकी है ताकि भविष्य में बेसिक शिक्षा विभाग की छवि धूमिल करने वाला इस तरह का कार्य कोई करने की हिम्मत ना कर सके।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे