पेड़ से टकरायी बाइक, सवार की मौत
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा बांकी रेंज के जंगल में बभनौली भटहट मार्ग पर रविवार की शाम एक 30 वर्षीय बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। वहां से डाक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक मोनू गोरखपुर जनपद के गुलरिया थाना क्षेत्र के भटहट का निवासी है। पुलिस ने उसके रिश्तेदार को सूचना दी गई है।


