आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम वेलासपुर बनटागिया में रविवार को लगभग 11:00 बजे 55 वर्षीय महिला के ऊपर बिजली गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना का संबंध में बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी सरस्वती देवी 55 वर्ष मौसम खराब होने के बाद जंगल मे भैैस चराने गई थी। उसी समय उनके ऊपर बिजली गिर गई , जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।घर पर श्यामदेउरवा पुलिस ने शव को पंचनामा कर पीएम के लिए महराजगंज भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *