आर०के० इंटरमीडिएट कालेज में धूम-धाम से मनाया गया मातृ दिवस कार्यक्रम

आर०के० इंटरमीडिएट कालेज में धूम-धाम से मनाया गया मातृ दिवस कार्यक्रम

एक मां ही होती है जो अपने बच्चों की आवाज से ही पहचान लेती है कि बच्चा खुश है या नाराज – बंदना त्रिपाठी

महाराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर विकासखंड परतावल क्षेत्र के हरपुर तिवारी में स्थित आर० के० इंटरमीडिएट कालेज में बहुत ही धूम-धाम से मातृ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती बंदना त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि डा० अनामिका द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय की संरक्षक श्रीमती मोहिबुन निशा व श्रीमती राकिया खातून ने अतिथियों का बैच लगा कर, माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन करते हुए व विद्यालय परिवार के अन्य माताएं एक साथ केक काटकर बच्चों में बांटा प्रेम । विद्यालय के छात्र/छात्राओ ने अपने सांस्कृतिक प्रस्तुति से उपस्थित लोगो का मन मोह लिया व कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों के माताओं के बीच भिन्न-भिन्न प्रकार के खेल का आयोजन भी किया गया। जिसमें माताएं बढ़ चढ़ कर भाग लिया, इन खेलों में प्रतिभाग करने वाली सभी माताओं को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। श्रीमती बंदना त्रिपाठी ने माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मां के प्यार के बिना बच्चों जिंदगी अधूरी होती है तो उनकी परवरिश ठीक तरीके से नहीं हो पाती है इसलिए माता ही पुत्र की प्रथम शिक्षिका होती है। डॉ०अनामिका ने कहा कि अपने बच्चें के प्रति मां का समर्पण को देखते हुए ही कहा गया है कि मां के कदमों में जन्नत होती है। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक वालीउल्लाह खान व कोषाध्यक्ष निसारुल्लाह खान, प्रधानाचार्य इरफानुल्लाह खान और विद्यालय के सभी अध्यापक/ अध्यापिकाए व अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *