आकाशीय बिजली गिरने से छात्र की मौत
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर मंगलवार को तेज गर्जना केसाथ विजली चमकने व पानी बरसने के दौरान अचानक आकाशीय विजली गिरने से थाना क्षेत्र पनियरा के ग्राम पंचाययत मुजुरी निवासी छात्र मनु की मौत हो गयी।घटना लगभग 11.30 बजे की है। मनु अपने साथियों केसाथ घर के सामने खेत में क्रिकेट खेल रहा था तभी आंधी तूफान के पानी बरसने के दौरान अचानक बिजली चमकती हुई युवक पर आ गिरी और युवक गिर पड़ा। साथ खेल रहे युवक इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा लाये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनोंकोमिली तो रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी । बताया जा रहा है कि मृतक युवक मुजुरी स्थित एक इंटर कालेज में इंटर का छात्र था। मृतक के घर में एक बड़ा भाई व एक बहन है। मनु अपने भाई बहनों में सबसे छोटा था । पिता अमरनाथ तीन दिन पूर्व कमाने बाहर चले गये। साथ खेल रहे साथियों ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि अगर उन लोगों को अपने साथी को खोने का जरा सा भी आभास होता तो वे क्रिकेट खेलने ही नहीं जाते मगर ईश्वर को यही मंजूर था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


