क्षेत्र पंचायत कप्तागंज के उप निर्वाचन हेतु नामित किये गए सहायक निर्वाचन अधिकारी

क्षेत्र पंचायत कप्तागंज के उप निर्वाचन हेतु नामित किये गए सहायक निर्वाचन अधिकारी

कुशीनगर! राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र०, लखनऊ के अधिसूचना दिनांक 18 जनवरी, 2023 के कम में आयोग के पत्र दिनांक 14 दिसम्बर, 2009 में निर्वाचन हेतु जिले के अधिकारियों को रिटर्निंग आफिसर/निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर / सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में पदाभिहित अधिकारियों को कार्यालय आदेश दिनांक 19 जनवरी, 2023 द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के उप निर्वाचन माह फरवरी- 2023 हेतु निम्नलिखित अधिकारियों को रिटर्निंग आफिसर / निर्वाचन अधिकारी एवं असिस्टेन्ट रिटर्निंग आफिसर / सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था।
जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए विकास खण्ड कप्तानगंज में नियुक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी, श्री अजय कुमार अवर अभियन्ता, ग्रा0अभि0वि०, प्रखण्ड विकास भवन, कुशीनगर द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र में घर पर विवाह कार्यक्रम होने के कारण उनके स्थान पर रिजर्व में तैनात श्री अभिजीत कुमार सिंह, अवर अभियन्ता, लो०नि०वि०, प्रा०ख०, कसया, कुशीनगर को विकास खण्ड कप्तानगंज हेतु सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करता हूँ, जो रिक्त पदों/स्थानों के निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से निर्वहन के लिए पूर्ण उत्तरदायी होंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के निर्वाचन हेतु परिणाम की घोषणा सम्बन्धित विकास खण्ड कार्यालय पर सम्पन्न होगी। नियुक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी का विवरण निम्नवत् है :-विकास खण्ड कप्तानगंज में सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार अवर अभियंता ग्रा0अभि0वि0 प्रखंड विकास भवन, मो0 न0 7348488535 को नियुक्त किया गया है, व प्रस्तावित सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में अभिजीत कुमार सिंह,अवर अभियंता लो0नि0वि0 प्रा0ख0 कसया मो0 न0 9532939377 को किया गया है, जो क्षेत्र पंचायत सदस्य के मतदान से मतगणना तंक का कार्य देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *