Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकोटेदार पर राशन ग़बन करने का ग्रामीणों ने लगाया गंभीर आरोप

कोटेदार पर राशन ग़बन करने का ग्रामीणों ने लगाया गंभीर आरोप

कोटेदार पर राशन ग़बन करने का ग्रामीणों ने लगाया गंभीर आरोप

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर परतावल ब्लॉक के बभनौली बुजुर्ग में कोटेदार के द्वारा फिंगरप्रिंट लेने के बाद राशन न देने का मामला प्रकाश में आया है।परतावल ब्लॉक के बभनौली बुजुर्ग में कोटेदार के द्वारा तकरीबन तीन महीना पूर्व से ही राशन कार्ड धारकों का अंगूठा लगवा लिया लेकिन अभी तक राशन वितरण नही किया।राशन न मिलने से ग्रामीणों द्वारा आक्रोश जताया गया।
वहीं इस पूरे मामले में प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल एन शाह द्वारा बताया गया कि कोटेदार द्वारा राशन कार्ड धारकों से अंगूठा लगवाकर यूनिट का पर्ची देकर राशन बाद में देने का बात करके भेज देता है और मांगने पर कहता है की राशन खत्म हो चुका है।पूरे मामले की शिकायत 1076 एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी किया गया लेकिन अभी तक कोई जांच पड़ताल नही किया गया है।राशन कार्ड धारकों ने यह भी बताया कि कई महीने से राशन नहीं दिया है।अंगूठा लगवाकर छ:छ:महीने का पर्ची देकर टालमटोल करता है।वहीं इस पूरे मामले में जिला पूर्ति अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिली है लेकिन अभी किसी उपभोक्ता द्वारा लिखित शिकायत न मिलने से कोटेदार के ऊपर कोई कार्यवाही नही किया गया है।जैसे ही लिखित शिकायत मिलती है वैसे ही त्तकाल प्रभाव से जांच पड़ताल कर कार्यवाही की जाएगी।अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या सैकड़ो की संख्या में उपभोक्तओं द्वारा कोटेदार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया गया है। भ्रष्ट कोटेदार के ख़िलाफ़ खाद्य रशद विभाग महराजगंज द्वारा कार्यवाई की जाती है या नही।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे