खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर जनपद भर मे कैम्प का आयोजन

खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर जनपद भर मे कैम्प का आयोजन

कुशीनगर! सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अंजनी कुमार ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ तथा सहायक आयुक्त (खाद्य) गोरखपुर मण्डल गोरखपुर के पत्र के क्रम में आम जनमानस के बीच खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता व खाद्य कारोबारकर्ताओं को लाइसेंस / पंजीकरण से अच्छादित करने के उद्देश्य से जनपद के सभी तहसीलों के विभिन्न बाजारों में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है कैम्पों हेतु निम्नानुसार स्थान व दिनांक निर्धारित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि दिनांक 08-02-2023 को विवाह भवन धर्मशाला रोड दुदही में कैम्प किया जाएगा, जिसमे खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव मो0 न0- 8172843222 है,
दिनांक 15-02-2023 को जलकल भवन पडरौना में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता मो0 न0 9807616951, दिनांक 21-02-2023 को मेन मार्केट हाटा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार मो0 न0- 9005687381, दिनांक 25-02-2023 को पंचायत भवन लक्ष्मीगंज में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेश कुमार मो0 न0- 8858857508, तथा दिनांक 13-03-2023 को गोला बाजार कसया में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार मो0 न0- 9455325063 कि उपस्थिति में कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
सहायक आयुक्त खाद्य -।। ने अपील किया है कि जनपद के सभी व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उक्त उददेश्य को प्राप्त करने हेतु, सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को लाइसेंस/पंजीकरण प्राप्त करने हेतु प्रेरित करने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *