नगर पंचायत परतावल के मेडिकल स्टोर में लगी आग
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर परतावल नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 में एक मेडिकल स्टोर में आग लग गई, लेकिन विधायक ज्ञानेंद्र सिंह की सतर्कता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। विधायक ने तत्काल पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका। हालांकि, दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। विधायक ने आमजन से अपील की है कि घर या दुकान से बाहर निकलते समय बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दें।


