विधानसभा पनियरा मे वर्षों से खराब सड़क से परेशान ग्रामीण, बोले -सड़क नहीं तो वोट नहीं
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर 319 विधानसभा पनियरा के मंसूरगंज कोठी टोला में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गांव की मुख्य सड़क कई वर्षों से जर्जर हालत में है। बरसात में यहां कीचड़ और गड्ढों के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और क्षेत्रीय विधायक को अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। न तो सड़क की मरम्मत हुई और न ही नई सड़क बनी।आक्रोशित ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क नहीं बनी तो 2027 के विधानसभा चुनाव में वे वोट नहीं देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि “जब तक विकास नहीं होगा, तब तक वोट भी नहीं मिलेगा”।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मंसूरगंज कोठी टोला की सड़क को प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।


