गोरखपुर महोत्सव 2023 में आर के इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों के द्वारा विज्ञान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी द्वारा छात्रों व प्रधानाचार्य को किया सम्मानित

गोरखपुर महोत्सव 2023 में आर के इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों के द्वारा विज्ञान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी द्वारा छात्रों व प्रधानाचार्य को किया सम्मानित

हरपुर तिवारी, महाराजगंज । जनपद महाराजगंज के विकासखंड परतावल के अंतर्गत हरपुर तिवारी में स्थित आर के इंटरमीडिएट कॉलेज ने मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में 11 जनवरी से 13 जनवरी तक चले गोरखपुर महोत्सव में विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। महोत्सव में छात्रों ने बाल विज्ञान प्रदर्शनी और नृत्य में प्रतिभाग किया, जिसमे उत्कृष्ठ प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व छात्रों को गोरखपुर जिला विद्यालय निरीक्षक व क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी के हाथो स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर जनपद महाराजगंज के विज्ञान अधिकारियों पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय के सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं और विद्यालय परिवार ने बधाई व शुभकामनाएं देखकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *