सफेद बालू का कागजात ना दिखाने पर तत्काल खनन इंस्पेक्टर को ट्रक को सीज करने का दिया आदेश 

सफेद बालू का कागजात ना दिखाने पर तत्काल खनन इंस्पेक्टर को ट्रक को सीज करने का दिया आदेश

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर नगर पंचायत पनियरा के बड़वार में एक गिट्टी बालू के दुकान पर एक ट्रक पर सफेद बालू लोड था।जिसको ट्रक से खाली कराया जा रहा था।इसी दौरान एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम मौके पर पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने ट्रक ड्राइवर से सफेद बालू का कागजात की मांग तो उसने आना कानी करना शुरू कर दी।
उन्होंने तत्काल खनन इंस्पेक्टर को ट्रक को सीज करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मौके पर पहुंचे खनन विभाग के कर्मियों ने ट्रक गाड़ी को उक्त स्थान पर खड़ा कराकर चालक कोतवाली थाने में बंद कर दिया।
इस संबंध में खनन इंस्पेक्टर शिवदयाल का कहना है कि बालू लदी ट्रक को बड़वार के पास एक स्थान पर खड़ा कराकर चालक को कोतवाली थाने में बंद किया गया है।
उन्होंने कहा कि अगर ट्रक मालिक हमारे कार्यालय में आकर सफेद बालू तथा ट्रक का कागजात दिखा देंगे तो गाड़ी व ड्राइवर को छोड़ दिया जाएगा।
इस संबंध में एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम ने बताया कि बड़वार में एक दुकान पर सफेद बालू उतारने के दौरान पकड़ कर ट्रक को पकड़ लिया गया।चालक द्वारा बालू का पेपर नही दिखाने पर कार्रवाई के लिए ड्राइवर को खनन कर्मियों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *