गोरखपुर महोत्सव में योग के प्रस्तुती कर सभी को आत्मविभोर किये-योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति

गोरखपुर महोत्सव में योग के प्रस्तुती कर सभी को आत्मविभोर किये-योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति

गुरु गोरखनाथ की धरती पर हो रहे गोरखपुर महोत्सव में तीसरे दिन उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय आदित्यनाथ योगी जी एक तरफ मंच से देशवासियों को संदेश दे रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ 2018 से निस्वार्थ निशुल्क सेवा भाव से 16 जनपदों में जाकर सेवा देने वाले युवा योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति जी ने विज्ञान प्रदर्शनी व कृषि मंच से योग ऋषि मत्स्येंद्रनाथ व गुरु गोरक्षनाथ के द्वारा दी गई नाथ सम्प्रदाय के कठिन योग की प्रस्तुती कर सभी जनता जनार्दन को आत्म विभोर किए ।
योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति अपने समस्त फिटनेस टीम के साथ योग के विभिन्न गतिविधियों को करते हुए सभी को आश्चर्यचकित ही नहीं बल्कि उन्हें योग आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा और प्रकृति से जुड़ने के सिद्धान्त भी बता रहे थे जिसमे सैकड़ो से अधिक संख्या जुटकर अपनी बीमारियों को ठीक करने के उपाय भी जाने।
जिले के गणमान्य पूर्व पतञ्जलि जिला प्रभारी अनिल योगी, डॉ विनय मल्ल योगी, डॉ. शोभित जी, डॉ कुँवर गोरखपुरी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक विनोद शुक्ला, कृष्णा कुमार, व्यास चौरसिया, योग आयुर्वेद नारी सशक्तिकरण अभियान की जिला महिला सचिव गीतांजली चौरसिया, सरोज देवी, सिमरन सिंह, नीलू यादव, इन्दु देवी, तारा पाण्डेय, शोभा पांडेय, किरण पाठक, ज्योति, श्रेया, वंदना, सुनीता, मुकेश, इत्यादि सभी साधकों ने योग सन्देश को सभी तक प्रेसित कर जागरूक किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *