सरकारी बस ने माँ-बेटे को रौंदा, 24 दिन के मासूम समेत माँ की मौके पर मौत
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल बड़हरा निवासी अफसाना पत्नी अजीबुद्दीन उर्फ सोनू (उम्र लगभग 30 वर्ष) की बृहस्पतिवार को एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उसकी गोद में मौजूद 24 दिन का बेटा हमजा की भी मौके पर ही मौत हो गई।बताया गया कि जंगल बड़हरा निवासी निजामुद्दीन अपने 24 दिन के नाती हमजा की आंख में दिक्कत होने पर दवा कराने जा रहे थे। निजामुद्दीन अपनी नातिन/पतोह अफसाना और बच्चे को बाइक से लेकर गोरखपुर जा रहे थे। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के पास स्थित सिटी हॉस्पिटल के पास एक सरकारी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निजामुद्दीन को हल्की चोट आई है।सूचना पर पहुंची गोरखपुर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया और सरकारी बस को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद मौके पर सड़क पर लंबा जाम लग गया।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि मृतका के पति अजीबुद्दीन सऊदी में रहकर गाड़ी चलाने का काम करते हैं। वह 4 साल पूर्व सऊदी गए थे और हादसे की सूचना मिलने पर अब वापस घर आ रहे हैं।
