गोरखपुर जिला जेल में 30 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
गोरखपुर:- यूपी के गोरखपुर जिले से बड़ी खबर गोरखपुर जिला जेल में बंद 30 वर्षीय विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 19 अगस्त को घरेलू हिंसा के मामले में पीपीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।20 अगस्त को जेल में उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद जेल में प्राथमिक उपचार कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे गोरखपुर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले में आगे की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।


