प्राथमिक विद्यालय कुंआचाफ में निकाली गई स्कूल चलो अभियान रैली
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर प्राथमिक विद्यालय कुंआचाफ द्वारा बेसिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना तथा अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था।रैली को विद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हर बच्चा स्कूल जाए, शिक्षा का अधिकार पाए.पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत तथा आओ मिलकर अलख जगाएँ, हर बच्चे को स्कूल लाएँ” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली गाँव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहाँ स्थानीय लोगों ने इसका स्वागत किया और बच्चों की नियमित शिक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक ब्रजेंद्र शरण सिंह.रामसुंदर गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, विशंभर विश्वकर्मा, गोरख भारती, संतोष सिंह, संदीप कुमार, शिवाली गुप्ता, नीरज शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, शाहिद अख्तर, विवेक कुमार चौहान, रामआशीष वर्मा, रीना यादव, ऊषा देवी, सरोज मद्धेशिया तथा गोपीचंद सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।


