माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा द्वारा पेड़ लगाओ अभियान का आयोजन
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर 01 जुलाई से 07 जुलाई तक समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए गए पेड़ लगाओ अभियान के तहत समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अभियान का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा एसरार खान जी ने किया। उनके साथ जिला महासचिव हैदर अली.जिला उपाध्यक्ष सदरे आलम, जिला सचिव डॉ. जाकिर अली एवं सदर विधानसभा से भावी प्रत्याशी वरुण कुमार जी की देख-रेख में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान वसंतपुर, परतावल, मिर्जापुर पकड़ी, बेलराई, बड़हरा, बरईपार, रामपुर बलडीहा सहित विभिन्न गांवों में कुल 51 पौधे लगाकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जन्मदिन मनाया गया।कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे और हरा-भरा उत्तर प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा।


