ओरहिया में सपा कार्यकर्ताओं ने स्कूल में पौधे लगाकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
महराजगंज:- यूपी के महाराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा क्षेत्र स्थित श्रीमती शारदा देवी पूर्व मा०वि० एवं अकाली देवी प्रा०वि०,ओरहिया में बुधवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन पौधरोपण कर मनाया गया।भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्यालय परिसर में फलदार व छायादार पौधे लगाए। इस दौरान आमिर खान ने कहा कि अखिलेश यादव जी के जन्मदिन को सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर हम समाज को सकारात्मक संदेश दे रहे हैं। इस मौके पर क्षेत्र के कई सपा पदाधिकारी, प्रदेश सचिव भाई रामलाल यादव,महबूब आलम, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव औरंगजेब खान,तुलसी यादव,दाऊद भाई, लालू यादव, बीरवहादुर बर्मा , रामबचन यादव,रामबचन यादव,राजेश निषाद, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र यादव स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।


