कार पलटी, बाल-बाल बचे लोग
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर बभनौली भटहट मार्ग पर नटवां के पास स्थित एक कालेज के पास एक कार पलट गई। इसमें परिवार के कई सदस्य बैठे थे जो बाल बाल बच गए। कार पलटती देख आस – पास के लोग मौके पर पहुंच कर सभी को बाहर निकालने में सहयोग किया। गनीमत रहा कि कार में बैठे किसी सदस्य को चोट नही लगी और सभी सुरक्षित रहे। इसे देख वहां मौजूद लोगों ने ईश्वर का शुक्र अदा किया । पनियरा के ग्राम सभा डिगुरी के करमहिया टोला निवासी दिलीप शिक्षाद सीआरपीएफ के जवान हैं। वह अपने घर से परिवार के साथ किसी काम से गोरखपुर जा रहे थे कि रास्ते मे नटवा के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इससे कार सड़क के नीचे उतर गई और पलट गई। गाड़ी पलटती देख लोग पल भर के लिए सहम गए । पलटी हुई कार की फोटो कुछ लोगो ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और लिख दिया कि कार पनियरा क्षेत्र की है जो पलट गई फिर अधिकांश लोगों ने एक दूसरे से फोन करके यह जानने का प्रयास करने लगे कि किसकी गाड़ी थी कही किसी को चोट तो नही लगी । आखिरकार कुछ देर बाद जब सोशल मीडिया पर यह वायरल हुआ कि किसी को चोट नही लगी है कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं तब जा कर क्षेत्रीय लोगो ने राहत की सांस ली ।


