जांच में फर्जी निकली 65 हजार रुपये की लूट,पीआरओ को भेजा गया जेल
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा थाना क्षेत्र में बीते 30 अप्रैल को औरहिया- अडबहवा मार्ग पर फाइनेंस कंपनी के पीआरओ से 65 हजार रुपये लूट लिए की घटना जांच में फर्जी निकली। पुलिस ने शिकायतकर्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने बताया फाइनेंस कंपनी के पीआरओ आशुतोष शुक्ला से पूछताछ में उसके द्वारा बताए गए सारे तथ्य फर्जी निकले। घटना के समय शिकायतकर्ता ने यह सूचना दी थी कि 30 अप्रैल की वसूली कर बाइक से लौटते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने रोका और रुपयों वाला बैग छिन कर फरार हो गए। घटना के पर्दाफाश के लिए कई टीमें लगाई गई थी लेकिन जांच में घटना फर्जी निकली।


