Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधानसभा पनियरा में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप,वीडियो वायरल करने की धमकी,जांच...

विधानसभा पनियरा में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप,वीडियो वायरल करने की धमकी,जांच में जुटी पुलिस

विधानसभा पनियरा में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप,वीडियो वायरल करने की धमकी,जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज :- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर 20 मई 2026 को पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 मई की रात कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने रविवार को पनियरा थाने में तीन नामजद युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।

तहरीर के अनुसार :

1. घटना 18 मई की रात की है जब पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर गई थी।

2. आरोप है कि गांव के तीन युवकों ने हथियार दिखाकर धमकाया और दुष्कर्म किया।

3. वीडियो बनाकर वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

4. वीडियो गांव में दिखाए जाने के बाद मामला परिजनों के संज्ञान में आया।

पुलिस का बयान : थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जांच की जा रही है। सभी कानूनी पहलुओं पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे