आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को चेतावनी, पुष्टाहार अब ग्राम पंचायत भवन से होगा वितरित
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर घुघुली ग्राम प्रधान अब्दुल बारी द्वारा दिए गए शिकायती पत्र और आई0 जी0 आर0 एस0 पर दर्ज शिकायत के बाद डीपीओ महराजगंज के निर्देशानुसार, सीडीपीओ और सुपरवाइजर की उपस्थिति में ग्राम पंचायत सोहरौना राजा में एक खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों के वितरण प्रभार को हटा दिया गया। अब पुष्टाहार और अन्य सामग्री का वितरण ग्राम पंचायत भवन से किया जाएगा, जिसकी निगरानी ग्राम प्रधान और पंचायत के सदस्य करेंगे।इस बैठक में ग्राम प्रधान अब्दुल बारी के साथ राम लाल, सुरेंद्र, मक़सूद आलम, मो. आसिफ, जहूर आलम, जहीर खान, फरमान और वसीम सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर उन्हें सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा।ग्राम प्रधान की शिकायत का निस्तारण करते हुए यह निर्णय लिया गया, जिससे स्थानीय जनता को वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। बैठक के अंत में दोनों आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई।


