पनियरा भावी विधायक प्रत्याशीअमीर खान के जनसंपर्क कार्यालय पर मनाया गया परशुराम जयंती
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा सपा भावी विधायक अमीर खान के जनसंपर्क कार्यालय पर परशुराम जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम में सपा पनियरा भावी विधायक अमीर खान महराजगंज सपा भावी विधायक बिंद्रेश कनौजिया,अरविंद और रहमत चाचा,कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने भगवान परशुराम के जीवन और आदर्शों को याद करते हुए समाज में समानता और न्याय के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया।इस दौरान सपा सदर भावी विधायक प्रत्याशी बिंद्रेश कन्नौजिया और अनिल मिश्रा जी,रामनरायन यादव जी,अशोक कुमार जी गणेश प्रसाद जी, औरंगजेब खान अरविंद गौतम जी,रज्जाक अंसारी जी ने भगवान परशुराम को त्याग, पराक्रम और धर्म की रक्षा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। सपा प्रदेश सचिव भाई रामलाल यादव ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के हर वर्ग के सम्मान और अधिकारों के लिए सदैव संघर्ष करती रही है और भविष्य में भी करती रहेगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज की गई। सभी ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और समाज में भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। अंत में कार्यकर्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया।


