विधानसभा पनियरा मे धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,सपा भावी विधायक प्रत्याशी अजय कुमार गुप्त उर्फ लल्ला भैया
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर विधानसभा पनियरा में 14 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विधानसभा पनियरा सहित विभिन्न स्थानों पर भव्य जुलूस निकाले गए। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पनियरा भावी विधायक प्रत्याशी अजय कुमार गुप्त लल्ला भैया ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब के सामाजिक समानता के संदेश को याद किया। विधानसभा पनियरा में सैकड़ों अनुयायियों ने नीले झंडे और बैनर के साथ शोभायात्रा निकाली,जो पनियरा क्षेत्र के विभिन्न गांवो और गलीयो से गुजरी। पुलिस अधीक्षक ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया।जगह-जगह पारंपरिक वेशभूषा में बच्चों और युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, और लोगों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया।पनियरा सहित विभिन्न गावों में प्रतिमाओं का सौंदर्यीकरण किया गया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। 135वीं जयंती के अवसर पर प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया


