Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीजेपी सरकार सभी वर्गों का रखती है ध्यान,वेदप्रकाश शुक्ल 

बीजेपी सरकार सभी वर्गों का रखती है ध्यान,वेदप्रकाश शुक्ल 

हर ब्यक्ति का स्वास्थ्य उत्तम हो यही लक्ष्य है : ज्ञानेन्द्र सिंह

बीजेपी सरकार सभी वर्गों का रखती है ध्यान : वेदप्रकाश शुक्ल

स्वास्थ्य के प्रति रहना चाहिए जागरूक : उमेश चन्द्र जायसवाल

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर हिन्दुस्तान में रहने वाले हर ब्यक्ति का स्वास्थ्य उत्तम हो यही सरकार का लक्ष्य है । महराजगंज के सांसद व केन्द्रीय वित्तराज्य मंत्री के प्रयास से जिले में चार स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । ये बातें शनिवार को पनियरा इन्टरमिडीएड कालेज मन्नान खां विद्यालय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आये मरीजो व उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने कही । श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोंच विकास कार्यो के अलावा स्वास्थ्य उत्तम हो इस पर जोर दे रहे हैं । इलाज से कोई वंचित न होने पाए इसलिए आयुष्मान कार्ड बना कर इलाज की ब्यवस्था बनाई गई है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत पनियरा के चेयरमैन उमेश चन्द्र जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति हर ब्यक्ति को जागरूक रहना चाहिए । स्वास्थ्य जब उत्तम रहेगा तभी आप खुशहाल रहेंगे । सरकार की देन है कि पनियरा में इतने अच्छे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया गया । विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ल ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्ग के लोगो का ध्यान रखती है । विद्यालय में इस तरह के आयोजन से बच्चो में जागरूकता बड़ती है । हर क्षेत्र में जागरूक रहना भी आवश्यक है । विद्यालय के प्रबन्धक व भाजपा नेता आफाक आलम उर्फ सैफ़ खां ने कहा कि वह विद्यालय समाज सेवा के लक्ष्य से चलाते हैं समय – समय पर समाज की आवश्यकता के अनुसार सेवा देने का कार्य करते हैं । कैम्प में आये मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली के डॉक्टर अजमल एखलाक व आर्मी हॉस्पिटल दिल्ली के कर्नल व डा संदीप दूबे , माटी संस्था के सह संयोजक प्रखर मालवीय को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा मनीषा यादव जो बालिका क्रिकेट की प्रादेशिक प्रतियोगिता में उपविजेता रही को विधायक श्री सिंह ने सम्मानित किया । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य आफताब आलम खां ने स्वयं किया । कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों व शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा । इस दौरान प्रमुख रूप से बेलतिकरा के ग्राम प्रधान विरेन्द्र यादव , डीएन गुप्ता , रूपेश शर्मा , मनोज यादव , नीरज , अनिल यादव , रामलखन सिंह , रामसुरेश दूबे आदि लोग मौजूद रहे ।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे