पनियरा ब्लॉक में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी मनरेगा योजना
मनरेगा में फर्जी तरीके से लगाए जा रही हाजिरी,जिम्मेदार मौन
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर आपको बता दें कि जहाँ एक तरफ सरकार श्रमिकों को गांवो में ही रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मनरेगा के तहत काम दिया जा रहा है जिससे मजदूर अन्यत्र जगहों पर पलायन न करें वही ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों का ज़िम्मेदार अधिकारियो द्वारा निरंतर स्थलीय निरीक्षण नहीं किए जाने से महात्वाकांक्षी मनरेगा योजना जमीनी धरातल पर उतरने से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है।मामला महराजगंज जनपद के विकास खंड पनियरा के ग्राम सभा सोहास,मोहद्दीनपुर,अनंतपुरमोथही,जंगल बड़हरा,जंगल बाकी टुकड़ा नंबर 14 सहित दर्जनों गांव है।जहां मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों में एक चौथाई मजदूरों को कार्यस्थल पर लगा घर बैठे ही मजदूरों की आनलाइन हाजिरी लगा कर लाखों का गोलमाल किया जा रहा है। सोहास में बृहस्पतिवार को 251मजदूरों का मस्ट्रोल जारी है लेकिन मौके पर 15से 20 मजदूर काम करते मिले।वहीं अनंतपुर मोथही में 189 में 20-22 मजदूर ही काम करते मिले ।लेकिन शाम होते ही पूरे मजदूरों की आनलाइन हाजिरी लगा दी जा रही है।ल यह है कि आखिरकार जिम्मेदार इस मामले में क्या कर रहें हैं?बिना काम कराए ही श्रमिकों की हाजिरी कैसे अपलोड की जा रही है। घर बैठे सैकड़ों श्रमिकों की फर्जी तरीके से ऑनलाइन हाजिरी लगा लाखों नका गोलमाल किए जाने का मामला अधिकारियो के संज्ञान में आने के बाद मस्ट्रोल जीरो क्यों नहीं हो रहा है-?जिम्मेदार क्यों ख़ामोश बैठे हैं?क्या उनकी जिम्मेदारी कुछ नहीं है या उनका जेब पहले ही गर्म हो गया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी पनियरा अमरनाथ पांडे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


