Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशठंड़क को देख विद्यालय के छात्र / छात्राओ में बांटी गई ऊनी...

ठंड़क को देख विद्यालय के छात्र / छात्राओ में बांटी गई ऊनी टोपी 

ठंड़क को देख विद्यालय के छात्र / छात्राओ में बांटी गई ऊनी टोपी

महराजगंज:-यूपी के महराजगज जनपद से बडी खबर 31 दिसम्बर कड़ाके की ठंडक को देखते हुए पनियरा इण्टरमीडिएट कालेज मन्नान खां विद्यालय के प्रबन्ध तंत्र की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऊनी टोपी कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के सभी छात्र / छत्राओं को बांटी गई ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत पनियरा के अकटहिया टोला निवासी मौलाना जलालुद्दीन रहे । वितरण कार्यक्रम में मौजूद छात्र / छात्राओ को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य आफताब आलम खां ने कहा कि विद्यालय के प्रबन्धक व युवा भाजपा नेता आफाक आलम उर्फ सैफ खां हर वर्ष अपने निजी स्रोतों से विद्यालय के गरीब बच्चो में स्वेटर आदि वितरित कराते है । इस वर्ष में भी इसके पूर्व विद्यालय में उन सभी छात्र / छात्राओ में स्वेटर बाटी गयी थी जिनके पास स्वेटर नही थी । उन्होंने कहा कि विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य स्वर्गीय अब्दुल मन्नान खां की सोच को प्रबन्ध तन्त्र आज पूरा कर रहा है । इस दौरान विद्यालय के शिक्षक रामनरायन सिंह , जयनाथ प्रजापति , देवीदीन प्रजापति , सुनील गुप्ता , मो सैफ , राजेश भारती , जगदीश चौहान , औसाफ़ आलम खां सोनू , श्रीमती पूनम सिंह , माया वर्मा , नूरचश्मी, गुफराना व सैयदा आदि लोग मौजूद रहे ।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे