महराजगंज में खाद लेने गए किसान की मौत, सपा प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार को दिए एक लाख रुपए की मदद
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बडी खबर महराजगंज जनपद में 14 अगस्त को सहकारी समिति से खाद लेने के दौरान मृत हुए सबयां गांव के वृद्ध किसान रमाशंकर चौरसिया के परिवार को समाजवादी पार्टी ने आर्थिक मदद पहुंचाई है।सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शुक्रवार को सिसवा क्षेत्र के सबयां गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। पाल ने परिवार को एक लाख रुपए का चेक सौंपा। साथ साथ हर संभव मदद का आश्वासन दिया।श्यामलाल पाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार में किसानों का दमन हो रहा है। खाद की कमी से किसान रोज परेशान हो रहे हैं। खाद लेने गए किसान की मौत से उनका परिवार टूट गया है।इस मौके पर समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


