सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव औरंगजेब खान ने किया स्वागत
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव औरंगजेब खान ने प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी का हृदय से आभारी हूँ, जिन्होंने सपा पार्टी के लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री श्याम लाल पाल जी को आज महाराजगंज जिले के सिसवा विधानसभा में भेजा। प्रदेश अध्यक्ष जी ने सिसवा क्षेत्र के सबया गाँव पहुँचकर गरीब किसान स्व. रमाशंकर चौरसिया की खाद की बोरियों के नीचे दबकर हुई दर्दनाक मृत्यु के बाद उनकी तेरहवीं में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार को संवेदना दी और पार्टी की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। इसके बाद वे निचलौल कस्बे पहुँचे और सुकरहर गाँव में करंट लगने से पिता–पुत्र की हुई हृदयविदारक मृत्यु पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। जहाँ समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत किया और आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।


