समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का महराजगंज दौरा,गांव-गांव में कार्यकर्ताओं से करेंगे बातचीत

समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का महराजगंज दौरा,गांव-गांव में कार्यकर्ताओं से करेंगे बातचीत

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का 29 अगस्त 2025को जनपद महराजगंज दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वह जिले के कई क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे और कार्यकर्ताओं व आम जनता से मुलाकात करेंगे। पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष का काफिला सुबह 10 बजे भौराबारी पहुंचेगा। इसके बाद क्रमशः मुजुरी (10:10 बजे), पनियरा (10:30 बजे), परतावल (11:00 बजे), शिकारपुर (11:30 बजे), घुघली (11:45 बजे) और सिसवा (12:00 बजे) पहुंचेंगे।दोपहर 12:15 बजे प्रदेश अध्यक्ष किसान स्व. रामशंकर चौरसिया के परिजनों से मुलाकात करेंगे। 1:15 बजे जहदा, 1:30 बजे निचलौल और 1:45 बजे सुकरहर स्व. श्रीकांत के परिजनों से मिलेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे हरिओम गेस्ट हाउस निचलौल, खोंहौली में प्रेसवार्ता करेंगे।कार्यक्रम के अनुसार 4 बजे महराजगंज, 4:30 बजे फरेंदा और 4:45 बजे धानी पहुंचेंगे। शाम 5 बजे प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थनगर सीमा में प्रवेश करेंगे।भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को करीब से जानने का प्रयास है। इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *