बकाएदारों के विरुद्ध चलाई गई अभियान,कई घरों की कटी बिजली

बकाएदारों के विरुद्ध चलाई गई अभियान,कई घरों की कटी बिजली

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर बकाया विद्युत बिल की वसूली के लिए पनियरा उपकेंद्र के डींगुरी करमहिया एवं पिपरा खुर्द नवीगंज में रविवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। बिजली विभाग के अवर अभियंता सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अभियान चलाकर बिजली के कई बकायादारों के कनेक्शन काट दिए गए। बकाया बिजली बिल वसूली के लिए विभाग हर तरह से प्रयास में लगी है। अवर अभियंता ने बताया कि अभियान के दौरान कई बकायादारों के कनेक्शन भी काटे गए है। 90 उपभोक्ताओं का परिसर चेक किया गया है। 48 उपभोक्ताओं ने पैसा भी जमा किया है। उन्होंने कहा कि अभियान लगातार चलता रहेगा।अभियान में बिजली विभाग के एस डी ओ साहिद अंसारी, अवर अभियंता सुनील कुमार गुप्ता, टीजी. टू बुधिराम, अमरनाथ, लाइनमैन सुभाष वर्मा, अजय शर्मा, रामआधारे, बृजेश सिंह, सूर्यनारायण, रविन्द्र सिंह, अजीत यादव, सुभाष यादव, विनय गुप्ता, सुदर्शन, विकेश, अर्जुन समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *