वरिष्ठ नेता आमिर खान ने खोला समाजवादी पार्टी का जनसंपर्क कार्यालय
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर समाजवादी पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया। सपा ऑफिस का उद्धघाटन पार्टी के वरिष्ठ नेता आमिर खान ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए आमिर खान ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगकर सपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं और सपा सरकार में किए गए विकास कार्यों को भी जनता को बताएं।राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है और अपराध चरम पर पहुंच गये है। अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। प्रत्येक मोर्चे पर सरकार विफल ही रही है। महंगाई सातवें आसमान पर है। जिससे समाज का प्रत्येक तबका प्रभावित हो रहा है।राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है और अपराध चरम पर पहुंच गये है। अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। प्रत्येक मोर्चे पर सरकार विफल ही रही है। महंगाई सातवें आसमान पर है। जिससे समाज का प्रत्येक तबका प्रभावित हो रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में राज्य का किसान, नौजवान, व्यापारी आदि समाज के सभी वर्गों के लोगों पर इस सरकार में आफत आ गई है। नौकरी के लिए नौजवान दर-दर भटकने को मजबूर हैं। आगामी चुनाव में जनता इस सरकार को जवाब देगी।इस अवसर पर डा० धर्मराज चादव, संजय निषाद महेन्द (प्रजापति उमेश मिश्न, प्रो० नूरुद्दीन का अनिल चौबे मौलाना अर्थजरा, संजय पाण्डेय, रामनारायण पासवान, वित्त वर्मा, चन्दन भिक्षा, रामविलास पादव, बैजनाथ यादब, तुलसी यादब बबलू भारती, विजय यादव, अतुल पटेल, डा०सु० सलीम खान, साहेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
