प्रधानों ने ब्लाक पर विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन 

प्रधानों ने ब्लाक पर विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

महाराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर ब्लॉक पनियरा अंतर्गत मनरेगा मजदूरों की हाजिरी मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम से कराने के विरोध में शनिवार को ब्लॉक परिसर में पनियरा ब्लाक के समस्त ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन किया गया। समस्या से संबंधित बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया।ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने कहा कि काम करने के बाद भी मजदूरों की हाजिरी नहीं लग पा रही है। मजदूरी का भुगतान होने में परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र विकास खंड पनियरा के खंड विकास अधिकारी डा० सुशांत सिंह को दिया।ग्राम प्रधान संघ पनियरा ब्लाक अध्यक्ष सरवन गुप्ता के नेतृत्व में पनियरा ब्लाक के ग्राम प्रधानो ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे यह मोबाइल से ऑनलाइन हाजरी को लेकर आवाज बुलंद की इसके बाद ग्राम प्रधान प्रदर्शन करते हुए पनियरा ब्लाक के मेन गेट पर ताला बंद किया । इसके बाद लोग प्रदर्शन करते हुए पनियरा ब्लाक के कम्प्यूटर रूम भी ताला लगाकर विरोध किया।प्रधान संघ ने मुख्यमंत्री से संबोधित पत्र लिखा कि मजदूरों की समय से नहीं मिल रहा मजदूरी इससे आए दिन ग्राम प्रधान और रोजगार सेवकों को मजदूरी से विवाद होता रहता है मांग नहीं मानी जाती है।तो ग्राम प्रधान संघ मनरेगा मजदूर बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान पनियरा ब्लाक ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष सरवन कुमार गुप्ता, सतीश सिंह, अनिल जायसवाल, गायत्री देवी यादव ,सुजीत सहानी छेदी प्रसाद, सरोज सिंह जितई प्रसाद, अमरजीत निषाद,सूर्यभान सहानी, राममिलन निषाद, सतीश चौहान,अदालती सहानी, शिवकुमार यादव,शेषमणि चौहान,सलीम अली,अमरजीत यादव, पन्नेलाल यादव, योगेन्द्र यादव, बजरंगी सहानी, मनोज कुमार,रमेश कुमार यादव, श्यामसुन्दर वर्मा, बीरेंद्र यादव, आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *