कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने किया मनमोहक प्रस्तुति

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने किया मनमोहक प्रस्तुति

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद के नौतनवां कस्बे में स्थित होली क्रॉस स्कूल प्रांगण में नर्सरी, एल.के.जी और यू.के.जी के बच्चों ने कृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर मन-मोहक दृश्य प्रस्तुत किया। बच्चे ने भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न दृश्यों और कविताओं को प्रस्तुत किया जिसमें कृष्ण का जन्म, उनकी बाल लीलाएँ, माखन चोरी करना, और राक्षसों का वध करना आदि शामिल रहा। इस दौरान प्रतियोगिता का आंकलन नौतनवा नगर पालिका परिषद की पूर्व नगर अध्यक्षा श्रीमती नायला खान और समाजसेविका श्रीमती किरन जोशी ने किया। बच्चों के मनमोहक और आनंद-दायक नृत्य व कविताओं को देख व सुनकर हर कोई भाव बिहोर हो गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर सेबस्टी ने बताया कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में यह आयोजन विद्यालय में किया गया है इससे न केवल बच्चों को भगवान कृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं के बारे में जानने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि उन्हें अभिनय और अपनी कविताओं को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने का भी अनुभव करने का मौका मिलता है।  इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर सेबस्टी, स्कूल की प्रबंधक सिस्टर डेजी, उप प्रधानाचार्या सिस्टर निर्मला सहित विद्यालय के तमाम शिक्षक, शिक्षिकाएं बच्चों के अभिनय को देख उनका उत्साह वर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *