भारत बंद को लेकर सड़क पर उतरे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आमिर खान बंद होने लगीं दुकानें
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से बुधवार को भारत बंद के आह्वान पर महराजगंज शहर में समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता आमिर खान बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अन्य संगठनों के लोग सड़क पर उतर गए। दुकानों को बंद करने का आह्वान करने लगे। जुलूस की शक्ल में निकले लोगों ने सर्विस रोड के किनारे पहुंचकर दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठान बंद करने के लिए कहना शुरू किया। इसका असर रहा कि कुछ दुकानों का आधा शटर गिरने लगा।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस फोर्स स्थिति सामान्य करने में जुटी रही। जुलूस महराजगंज-गोरखपुर मार्ग से होते हुए फरेंदा रोड पर पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान कई दुकानदारों ने अपनी दुकान की शटर को आधा गिरा दिया। लेकिन तमाम दुकानदार अपने प्रतिष्ठान को पूरे दिन खोले रखा। करीब डेढ़ घंटे के प्रदर्शन के बाद पुलिसकर्मियों की सूझबूझ के बाद शहर की अधिकांश दुकानें धीरे-धीरे खुल गईं और स्थिति सामान्य हो गई।


