Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री से मिलकर पम्प हाउस बनवाने व फसल के मुआवजे की मांग

मुख्यमंत्री से मिलकर पम्प हाउस बनवाने व फसल के मुआवजे की मांग

मुख्यमंत्री से मिलकर पम्प हाउस बनवाने व फसल के मुआवजे की मांग

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा नरकटहां निवासी विरेन्द्र सिंह प्रधान ( पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि) ने केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री व मुख्यमंत्री से मिलकर पम्प हाउस बनवाने व फसल नुकसान पर मुवावजे की मांग की। लगातार वर्षा होने के कारण पनियरा क्षेत्र में जगह जगह जल जमाव होने से किसानों के सैकड़ों एकड़ फसलें नष्ट हो चुकी हैं। इस समय फसल नष्ट होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। जर्दी डोमरा बांध के तलहटी क्षेत्र में नरकटहां, डोमरा, हरखपुरा, अहिरौली, औरहिया, अडबडहवा, रानीपुर, लक्ष्मीपुर, रामपुर, गांगी समेत दर्जनों ग्राम सभाओं का हर वर्ष, बर्षा के पानी के जल जमाव से सैकड़ों एकड़ फसलें नष्ट होती है। जिसको लेकर काफी दिनों से यहां के किसानों की मांग है कि यदि नरकटहां बंधे पर पम्प हाउस का निर्माण हो जाए तो फसलें बच जायेंगे। इसी के सम्बन्ध में विरेन्द्र सिंह प्रधान ने केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल पम्प हाउस लगवाने के लिए अपिल किया। जिस पर केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री व मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पम्प हाउस का निर्माण हो जाएगा!

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे