विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख 20 हजार रुपए की ठगी
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर नौतनवां कस्बे के 3 लोगों के साथ विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने 3 लाख 20 हजार रुपए ठगी कर लिया गया। पीड़ितों ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर रुपए लेकर आरोपी मिलने से भी कतराता है। यही नहीं आरोपी वारिश बरकाती फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी भी देता है।नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर दो बिस्मिल नगर के निवासी अजय मौर्या ने अपने ही वार्ड के एक व्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर 70 हजार रुपए ठगी करने का आरोप लगाते हुए नौतनवा थाने में तहरीर दी है। वहीं नौतनवां कस्बे के वार्ड नंबर 25 गांधीनगर के निवासी हैदर अली ने 80 हजार और कुछ अन्य खर्च मिलाकर एक लाख 70 हजार रुपए ठगने के साथ पासपोर्ट भी जप्त करने का आरोप लगाया है।


